अजय भट्ट शामिल हुए मोदी मंत्रिमंडल में, निशंक ने दिया इस्तीफा

Our News, Your Views

पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में 2019 के बाद पहला विस्तार किया गया। आज शाम राष्ट्रपति भवन के केंद्रीय हाल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड के उधम सिंह नगर नैनीताल से सांसद अजय भट्ट ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। अजय भट्ट उत्तराखंड राज्य की नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद है। वह पूर्व में भाजपा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। अजय भट्ट के ही कार्यकाल में भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 57 सीटें हासिल की थी।

गौरतलब है कि इससे पहले मोदी कैबिनेट में पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने आज सुबह ही मोदी कैबिनेट से अपना इस्तीफा दिया था।
मोदी मंत्रिमंडल में कुल 43 मंत्रियों ने शपथ ली है। अभी विभागों का बंटवारा नहीं किया गया है।

Our News, Your Views