हल्द्वानी में अरविंद केजरीवाल की बडी घोषणा, सरकार बनी तो रोजगार नहीं मिलने तक बेरोजगार को 5000 प्रतिमाह देंगे…

Our News, Your Views

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज उत्तराखंड दौरे पर हैं। अपने कुमाऊं मंडल दौरे के दौरान उन्होंने हल्द्वानी में कई बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा अगर हमारी सरकार यहां बनेगी तो 300 यूनिट मुफ़्त बिजली दी जाएगी और पुराने बिजली के बिल माफ़ किया जाएगा तथा 24 घंटे बिजली दी जाएगी। मैं जो कहता हूं वो करता हूं। हमने कहा मुफ़्त बिजली देंगे..तो देंगे।

हमारी सरकार बनने के 6 महीने के अंदर 1 लाख सरकारी नौकरियां तैयार की जाएगी, उत्तराखंड के बच्चों के लिए एक जॉब पोर्टल बनाया जाएगा और यहां के लोगों के लिए रोज़गार और पलायन मंत्रालय बनाया जाएगा।

अगर हमारी सरकार बनेगी तो उत्तराखंड के सभी बेरोज़गार के लिए रोज़गार मुहैया कराया जाएगा। जब तक उस बेरोज़गार को रोजगार नहीं मिलता तब तक हर परिवार से एक युवा को 5,000 रुपए महीना दिया जाएगा। सरकारी और निजी में 80% नौकरियां उत्तराखंड के बच्चों के लिए रिज़र्व की जाएगी।


Our News, Your Views