उत्तराखंड के नए डीजीपी होंगे अशोक कुमार

Our News, Your Views

उत्तराखंड पुलिस विभाग से एक बड़ी खबर आ रही है। वर्तमान में डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार उत्तराखंड के नए डीजीपी बनाए गए हैं। खबर है कि अशोक कुमार 30 नवंबर को उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक का पदभार संभालने जा रहे हैं, अब तक अशोक कुमार प्रदेश में डीजी लॉ ऑर्डर के रूप में काम कर रहे थे । मौजूदा डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी 30 नवंबर को रिटायर होंगे, जिसके बाद 1989 बैच के आईपीएस अफसर अशोक कुमार उत्तराखंड के अगले पुलिस महानिदेशक (DGP) होंगे। शासन ने राज्यपाल की मंजूरी के बाद शुक्रवार को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।

हालांकि 29-30 नवंबर में अवकाश होने की वजह से अशोक कुमार को पहले हि चार्ज मिल जाएगा। अशोक कुमार के पास डीजीपी के तौर पर काम करने का लंबा और पर्याप्त वक्त रहेगा। उनका रिटायरमेंट नवंबर 2023 को होगा।


Our News, Your Views