एक्शन में मुख्यमंत्री धामी, न चैन से सोऊंगा और न अधिकारियों को चैन से सोने दूंगा

Spread the love

उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार सत्तासीन हुई भाजपा सरकार अब एक्टिव मोड में है। धामी सरकार में  विभागीय समीक्षा और बैठकों का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास को गति देने के लिए वे न तो स्वयं चैन की नींद सोएंगे और न अधिकारियों को सोने देंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं में बनाई जा रही सड़क और पुल परियोजनाओं की समीक्षा की।

इस दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रदेश में सड़क एवं पुलों के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को तय समय पर पूरा करने के साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता में शिकायत आई तो अधिकारियों व निर्माण एजेंसियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के जो कार्य अवशेष हैं, उन कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक 15 दिन में मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के समक्ष प्रस्तुत की जाए। विभाग टारगेट का ग्राफ बनाकर लक्ष्य पूरा करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा मार्गों पर लैंडस्लाइड जोन के लिए सात दिन में एक्शन प्लान बनाकर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। लैंडस्लाइड जोन में पर्याप्त उपकरणों की व्यवस्था के साथ ही रिस्पांस टाइम कम से कम किया जाए। संवेदनशील लैंडस्लाइड जोन पर लोंग टर्म ट्रीटमेंट कर स्थाई समाधान निकाला जाए।   https://themountainstories.com/preparations-intensified-regarding-chardham-chief-minister-gave-instructions/6657/

Spread the love