कर्नल अजय कोठियाल ने आप पार्टी से दिया इस्तीफा

Spread the love

आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के चेहरे कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कर्नल कोठियाल ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अपना त्याग पत्र भेजा है।

कर्नल कोठियाल ने ट्वीट करके अपने इस्तीफे की दी जानकारी-

कर्नल अजय कोठियाल ने अरविंद केजरीवाल को भेजे त्यागपत्र में लिखा है कि मैं 19 अप्रैल 2021 से आज 18 मई तक आम आदमी पार्टी का सदस्य रहा हूं। पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं व बुद्धिजीवियों की भावनाओं का ध्यान में रखते हुए आज 18 मई 2022 को पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र भेज रहा हूं।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने कर्नल अजय कोठियाल के चेहरे पर 2022 विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमे आम आदमी पार्टी को चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था। ना तो कर्नल अजय कोठियाल अपनी जमानत बचा पाए ना ही अपने साथियों की जमानत बचा पाए।

https://themountainstories.com/aam-aadmi-party-party-organization-and-executive-committee-of-all-other-cells-in-uttarakhand-dissolved-will-be-formed-afresh/6923/


Spread the love