Advt.
Advt.
Advt.

काशीपुर में युवा विद्यार्थी संवाद, सीएम धामी बोले- युवाओं के सपनों को पंख देगी सरकार, हर जिले में खुलेंगे टेक्नोलॉजी सेंटर

Our News, Your Views

काशीपुर में युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में 17 विद्यालयों के 1400 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, सीएम ने युवाओं के सवालों के दिए जवाब

काशीपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को काशीपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए उनके विचार और सुझाव सुने। कार्यक्रम में विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की भूमिका, शिक्षा, रोजगार, तकनीक, स्टार्टअप, अग्निवीरों के भविष्य, साइबर क्राइम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में 17 विद्यालयों के 1400 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के सवालों का सहजता और सरलता से जवाब देते हुए सरकार की प्राथमिकताओं और आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

विकसित भारत के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका अहम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत 2047 का संकल्प देश के सामने रखा है। इस संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में युवाओं का योगदान सबसे महत्वपूर्ण रहने वाला है।

उन्होंने कहा कि युवाओं के पास नया विजन, आउट-ऑफ-द-बॉक्स थिंकिंग और कुछ कर गुजरने का जुनून है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी उन्हें प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर विद्यार्थियों और युवाओं से मिलने का अवसर मिलता है, तो वे युवाओं से जरूर संवाद करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के विचार सुनकर महसूस होता है कि देश का युवा बेहद जागरूक है और युवाओं को हर विषय की गहरी समझ है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में सरकार ने युवाओं से ‘मेरे सपनों के उत्तराखंड’ को लेकर सुझाव मांगे थे। इन सुझावों के माध्यम से विद्यार्थियों ने राज्य के अलग-अलग विषयों को लेकर कई अच्छे सुझाव दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के विचारों को पढ़कर उनका विश्वास और मजबूत हुआ है कि उत्तराखंड का भविष्य बेहद सुरक्षित और सक्षम हाथों में है।

उत्तराखंड छोटा राज्य, लेकिन युवाओं के सपने बड़े

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड छोटा राज्य जरूर है, लेकिन यहां के युवाओं के सपने छोटे नहीं हैं। आज की पीढ़ी सपने देखने के साथ-साथ उन सपनों को पूरा करने का साहस भी रखती है।

उन्होंने कहा कि विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं का योगदान सबसे महत्वपूर्ण होने वाला है। युवाओं में वह क्षमता है कि वे दुनिया के किसी भी बड़े मंच पर जाकर अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आगे चलकर उनमें से कोई वैज्ञानिक, शिक्षक या खिलाड़ी बनेगा, तो कई युवा अपना स्टार्टअप भी शुरू करेंगे।

अवसरों के अभाव में कोई युवा पीछे न छूटे

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से उन्हें ‘मुख्य सेवक’ के रूप में काम करने का अवसर मिला है, उनका यह संकल्प रहा है कि उत्तराखंड का कोई भी होनहार बेटा या बेटी अवसरों के अभाव में पीछे नहीं छूटना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वर्चुअल क्लासरूम नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रही है। शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करने के लिए प्रदेश में 189 अटल उत्कृष्ट विद्यालय संचालित किए गए हैं। इसके साथ ही सरकारी विद्यालयों में एनसीईआरटी आधारित पाठ्यक्रम लागू किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार छात्राओं को नंदा गौरा योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता भी प्रदान कर रही है।

देहरादून में बनेगी देश की पांचवीं सबसे बड़ी साइंस सिटी

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को विज्ञान और नई तकनीक से अवगत कराने के लिए देहरादून में देश की पांचवीं साइंस सिटी विकसित की जा रही है।

प्रदेश में स्टेम लैब्स, साइंस और इनोवेशन से जुड़ी गतिविधियों तथा बाल विज्ञान कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, क्रिएटिविटी और प्रैक्टिकल लर्निंग को बढ़ावा दिया जा रहा है।

सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि उत्तराखंड का हर विद्यार्थी ज्ञान, कौशल और तकनीक से सशक्त होकर भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हर जिले में टेक्नोलॉजी सेंटर विकसित किए जाने की दिशा में काम किया जा रहा है, ताकि युवाओं को आधुनिक तकनीक और कौशल से जोड़ने के अवसर उनके अपने क्षेत्र में उपलब्ध हो सकें।

जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि युवा केवल जॉब सीकर बनने का लक्ष्य न रखें, बल्कि जॉब क्रिएटर बनने का सपना भी देखें।

इसके लिए प्रदेश में स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। युवाओं को बदलती जरूरतों के अनुसार आधुनिक और डिमांड-बेस्ड स्किल्स से जोड़ने का प्रयास लगातार जारी है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर अवसरों के लिए अपना घर और अपना पहाड़ छोड़ने की मजबूरी न हो, इसके लिए प्रदेश में लगातार औद्योगिक और रोजगार के नए अवसर विकसित किए जा रहे हैं।

खेल के क्षेत्र में भी राज्य सरकार द्वारा विश्वस्तरीय खेल नीतियां और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तैयार किए जा रहे हैं।

सफलता के लिए मेहनत और आत्मविश्वास जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को बेहतर अवसर, संसाधन और प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा सकती है, लेकिन उन अवसरों को सफलता में बदलना सिर्फ और सिर्फ युवाओं के अपने हाथों में है।

उन्होंने सभी युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि युवा खूब मेहनत करें, खूब पढ़ाई करें और सबसे बढ़कर अपने आप पर विश्वास रखें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी लक्ष्य युवाओं के लिए बड़ा नहीं है। यदि युवा अपने सपनों को पूरा करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ें तो वे किसी भी कार्य में सफलता हासिल कर सकते हैं।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन हमें सिखाता है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, अगर सीखने की इच्छा हो तो इंसान अपनी मंजिल तक जरूर पहुंच सकता है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से डॉ. कलाम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए निरंतर सीखने और अपने लक्ष्य की दिशा में मेहनत करने का आह्वान किया।

नशे से दूर रहने का युवाओं से आह्वान

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में नशा एक बड़ी चुनौती बनकर सामने खड़ा है। नशा सिर्फ व्यक्ति को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार के सपनों को बर्बाद कर देता है।

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का संकल्प लेने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहना है और अपने दोस्तों तथा साथियों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।

युवा ही उत्तराखंड की विकास यात्रा के असली कर्णधार

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की विकास यात्रा के युवा असली कर्णधार हैं। युवाओं की सोच और मेहनत ही देवभूमि को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं की प्रतिभा को नए अवसर देने और उनके रास्ते को आसान बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताते हुए कहा कि प्रतिभाशाली और मेहनती युवा उत्तराखंड को देश का अग्रणी और सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के ‘विकल्प रहित संकल्प’ को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विद्यार्थियों ने पूछे सवाल, सीएम ने दिए जवाब

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछे। विद्यार्थी शौर्य, दक्ष, चंद्रा, प्रभजोत, खुशी, सिमरन, कात्यायनी, आरती, वैष्णवी और आद्रिका ने युवा आयोग, उत्तराखंड के विकास, अग्निवीर योजना, साइबर क्राइम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित विभिन्न विषयों पर सवाल किए।

मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों के सवालों का सहजता और सरलता से जवाब दिया तथा सरकार की प्राथमिकताओं और आगामी योजनाओं को स्पष्ट किया।

युवा आयोग को लेकर सीएम ने दी जानकारी

छात्र शौर्य के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि युवा आयोग युवाओं की पढ़ाई पूरी होने के बाद उनके लिए रोजगार के अवसर पैदा करने और उन्हें सरकारी सेवाओं से जोड़ने का काम करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि युवाओं को उनकी शिक्षा और कौशल के अनुरूप अवसर उपलब्ध हों तथा वे अपने भविष्य को लेकर बेहतर तरीके से आगे बढ़ सकें।

‘सपनों का उत्तराखंड’ पर सीएम का जवाब

छात्र दक्ष के ‘सपनों का उत्तराखंड’ से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ऐसा उत्तराखंड बनाना चाहती है, जहां युवाओं को शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के लिए पलायन न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि राज्य में ही स्वास्थ्य, शिक्षा और बेहतर कनेक्टिविटी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने किसानों से जुड़े मुद्दे पर भी कहा कि किसानों को उनके उत्पादों का स्थानीय स्तर पर बाजार मिले, ताकि उन्हें अपनी फसलों का उचित मूल्य प्राप्त हो सके।

अग्निवीरों के भविष्य के लिए बनेगा अग्निवीर सेल

छात्रा चंद्रा ने अग्निवीर सैनिकों के भविष्य को लेकर मुख्यमंत्री से सवाल किया।

इस पर मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार अग्निवीरों के भविष्य को लेकर पूरी तरह सजग है और इसके लिए अग्निवीर सेल का गठन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि अग्निवीरों को भविष्य में भी बेहतर अवसर उपलब्ध हों और उनके भविष्य को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

AI और टेक्नोलॉजी को लेकर बोले सीएम

छात्रा खुशी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी से जुड़े सवाल किए। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि एआई हमारे लिए चुनौती के साथ-साथ एक बेहतरीन अवसर भी है।

उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में हमें इसके अनुरूप खुद को ढालना होगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं को टेक्नोलॉजी से अनभिज्ञ न रहने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि साइंस एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हुए नए शोधों ने कठिन


Our News, Your Views