भारी बारिश से रानीपोखरी में पुल टूटा, देखें वीडियो…

Our News, Your Views

उत्तराखण्ड में दो दिन से लगातार भारी बारिश जारी है। मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून ने आगे भी अभी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के चलते कई सड़के क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सुबह मालदेवता का शहर से संपर्क टूट गया तो वहीं देहरादून -ऋषिकेश मार्ग पर बना रानीपोखरी पुल ध्वस्त हो गया है। पुल गिरने से यातायात प्रभावित हो गया है। जबकि कुछ वाहनों के पुल के नीचे दबने की भी आशंका है। देहरादून जिलाधिकारी आर. राजेश कुमार मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा ले रहे हैं।


Our News, Your Views