सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में लगी आग

Our News, Your Views

देहरादून सचिवालय से ख़बर है कि सचिवालय के मुख्यमंत्री कार्यालय में आग लग गयी।

बताया जा रहा है कि आग कार्यालय में लगे एसी में लगी। जिसका कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

आग लगने की घटना से सचिवालय में अफरा तफरी का माहौल बन गया, और सचिवालय सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन मौजूद थे।


Our News, Your Views