गढ़वाल को त्यूणी से मलेथा डबल-लेन का तोहफा- उत्तराखंड सरकार 

Our News, Your Views

जब तब ऑल वेदर रोड के बंद होने से लोगों को हमेशा ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राज्य सरकार ने इसके विकल्प के तौर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए त्यूणी से मलेथा तक डबल लेन बनाने जा रही है, लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क का सर्वे कर लिया है।

सुवाखोली (मसूरी चम्बा रोड )

इस डबल लेन का रूट त्यूणी से चकराता,मसूरी,चम्बा से टिहरी बांध होते हुए गाडोलिया, पौखाल के बाद मलेथा तक 311 किलोमीटर तक किया जाएगा। राज्य सरकार का कहना है कि इससे राज्य सड़क का नेटवर्क तो मजबूत होगा इसके साथ ही यह गढ़वाल के जिलों को जोड़ने में महत्वपूर्ण कार्य करेगी और ये ऑल वेदर रोड का विकल्प भी बनेगी।

सुरकंडा बाजार  (मसूरी चम्बा रोड )

वहीं केंद्र की सैद्धांतिक सहमति के बाद उत्तराखंड ने डीपीआर बनानी शुरू कर दी है।
इस परियोजना के तहत मसूरी में पांच किलोमीटर लम्बी सुरंग बनाकर जाम से मुक्ति भी मिलेगी वहीं बाकी स्थानों पर टनल और पुलों की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।
इस परियोजना का निर्माण नेशनल हाईवे के तहत होगा।

Our News, Your Views