प्रदेश में इगास बग्वाल पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Spread the love

उत्तराखंड में चार नवंबर को लोकपर्व इगास का अवकाश रहेगा।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद मंगलवार को शासन ने छुट्टी का आदेश जारी कर दिया गया है।  सचिव प्रभारी विनोद कुमार सुमन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, चार नवंबर को प्रदेश के सभी सरकारी, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों, प्रतिष्ठानों के साथ ही बैंक व कोषागार भी बंद रहेंगे।

गौरतलब है कि प्रदेश में दिवाली के 11 दिन बाद लोकपर्व इगास बग्वाल मनाया जाता है। दीपावली के बाद आने वाली एकादशी को पूरे देश में हरिबोधनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में इगास और कुमाऊं मंडल में बूढ़ी दिवाली मनाई जाती है। बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाली बोली में ट्वीट किया था। सरकार का मकसद है कि सभी लोग इस त्योहार को धूमधाम से मनाएं और नई पीढ़ी को भी इस इस त्योहार से जोड़ें।

Spread the love