फिर बढ़ गया कोविड कर्फ्यू, SOP जारी

Our News, Your Views

देश मे कोरोना महामारी के बढ़ते आंकड़े आज भी चिंता का सबब बने हुए है हालातों को देखते हुये उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू एक बार फिर 14 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। आज मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने इसके आदेश जारी कर दिए। कोविड कर्फ्यू की अवधि 7 सितंबर की सुबह छह बजे खत्म हो रही थी। आज मुख्य सचिव ने इस अवधि को 14 सितंबर की सुबह छह बजे तक बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया। हालांकि, कर्फ्यू में किसी अन्य तरह की राहत प्रदान नहीं की गई है। नियम शर्तों को लगभग पिछले सप्ताह की तरह ही रखा गया है।


Our News, Your Views