प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया कमेटी को किया भंग, विधिवत गठन तक मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त, देखे लिस्ट

Spread the love

प्रदेश कांग्रेस में फिर हलचल की खबर है, प्रदेश अध्यक्ष  करन माहरा ने प्रदेश मीडिया कमेटी को भंग कर दिया है। माहरा ने प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी को तुरन्त प्रभाव से भंग करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों को इलेक्ट्राॅनिक एवं प्रिंट मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने हेतु मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया है।

प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी बताते हैं कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन महारा जी द्वारा प्रदेश मीडिया कमेटी को भंग करते हुए मीडिया कमेटी के विधिवत गठन तक कांग्रेस मीडिया पैलिस्टों की घोषणा की गई है। उन्होंने ने बताया कि शीघ्र ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मीडिया समिति का नये सिरे से विधिवत रूप से गठन किया जायेगा।
कमेटी के विधिवत रूप से गठन तक कांग्रेस मीडिया पैनलिस्टों की घोषणाः-
सर्वश्री राजीव महर्षि,  गरिमा दसौनी, दीपक बलूटिया,  मथुरादत्त जोशी, धीरेन्द्र प्रताप, सूर्यकान्त धस्माना, डाॅ0 आर.पी. रतूडी, डाॅ0 प्रदीप जोशी, राजेश चमोली, लखपत बुटोला, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, दीप बोहरा, सूरत सिंह नेगी, सुश्री सुजाता पाॅल, श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल, डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी, शिवा वर्मा, अमरजीत सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, बसी जैदी, विजयपाल रावत, संजय किशोर, गौरव चैधरी, अंशुल श्रीकुंज, सुश्री नेहा चैहान, को शामिल किया गया है।

Spread the love