बरसात का सितम अभी जारी रहेगा – मौसम विभाग का येलो अलर्ट

Our News, Your Views

उत्तराखंड में बरसात से अभी निज़ात मिलने नही जा रही है, मौसम विभाग द्वारा 26 सितंबर तक जनपद स्तरीय मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है जिसमे बारिश की संभावना जतायी गई है साथ ही 26 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य के कई जनपदों में भारी वर्षा की संभावना जताई है। देहरादून मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 23 सितंबर को राज्य के नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में भारी वर्षा की संभावना है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछारें होने की संभावना है। इसी प्रकार 24 सितंबर को नैनीताल चंपावत और बागेश्वर में भारी वर्षा की संभावना है व अन्य इलाकों में तेज गर्जना के साथ आकाशी बिजली चमकने और तीव्र बौछारों के साथ बरसात होने की संभावना है। 25 और 26 सितंबर को भी राज्य में कई क्षेत्रों में बारिश व आकाशी बिजली चमकने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।


Our News, Your Views