परिवहन निगम ने बढ़ायी वॉल्वो की संख्या- सुबह छह बजे देहरादून से दिल्ली

Spread the love

वॉल्वो बस में सफ़र करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है कि परिवहन निगम दिल्ली जाने वाले रूटों पर वॉल्वो बसों की संख्या बढ़ा रहा है इसी कड़ी में अब दिल्ली रुट पर परिवहन निगम ने सुबह एक बस और बढ़ा दी है। अब सुबह छह बजे से दिल्ली के लिए वॉल्वो बस मिला करेगी।

परिवहन निगम के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता बताते हैं कि “शनिवार से दिल्ली और गुरुग्राम के लिए वॉल्वो बसों की संख्या बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है। अब तक दिल्ली के लिए सिर्फ एक वॉल्वो बस रात 11 बजे भेजी जा रही थी। शनिवार से तीन, जबकि रविवार से कुल पांच वॉल्वो बस सेवा का संचालन होने लगेगा।”

कोविड कर्फ्यू के कारण परिवहन निगम की ठप पड़ी अनुबंधित बस सेवा भी शनिवार से शुरू होने जा रही है। निगम को इन बसों के संचालन न होने की वजह से काफी घाटा उठाना पड़ा है।
कोविड कर्फ्यू की गाइड लाइन में मिल रही छूट और नियमो में बदलाव के बाद आवागमन यात्रियों के लिए आसान होने जा रहा है, परिवहन निगम कोविड कर्फ्यू की गाइड लाइन का पालन करते हए अपनी सभी सेवाएं बहाल करने की ओर बढ़ रहा है। सवारियों की बढ़ती संख्या के अनुसार परिवहन निगम भी अपनी बसों की संख्या में इजाफा कर रहा है।
शनिवार से देहरादून से दिल्ली के लिए पहली वॉल्वो बस सुबह छह बजे चलेगी, जो दोपहर एक बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह बस दोपहर तीन बजे दिल्ली से चलकर रात 10 बजे देहरादून पहुंचेगी। इसके बाद देहरादून से दूसरी वॉल्वो रात्रि सवा 10 बजे गुरुग्राम के लिए चलेगी, जो सुबह साढ़े सात बजे गुरुग्राम पहुंचेगी। यह बस सुबह साढ़े आठ बजे गुरुग्राम से चलकर शाम पांच बजे देहरादून पहुंचेगी। फिर रात 11 बजे दिल्ली के लिए वॉल्वो चलेगी, जो सुबह छह बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह बस सुबह सात बजे दिल्ली से वापस चलकर दोपहर दो बजे देहरादून पहुंचेगी।
गौरतलब है कि निगम ने एक जुलाई से हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के लिए बस सेवा बहाल की थी, जिसके बाद करनाल से होते हुए दिल्ली के लिए बसें शुरू की गई थीं। बाद में यूपी से अनुमति मिलने के बाद वाया यूपी होते हुए दिल्ली व अन्य राज्यों के लिए बस सेवा बहाल की गई।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *