उत्तराखंड हुआ सैलानियों से गुलजार, होटलों में बुकिंग फुल, बाजार में रौनक बढ़ने से व्यापारियों में ख़ुशी

उत्तराखंड हुआ सैलानियों से हुआ गुलजार, होटलों में बुकिंग फुल, बाजार में रौनक बढ़ने से व्यापारियों में ख़ुशी
Spread the love

बरसात गुजरते ही पर्यटक एक बार फिर पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में उमड़ने लगे हैं। मसूरी, नैनीताल, ऋषिकेश, हरिद्वार जैसे पर्यटन स्थलों में भारी तादात में सैलानियों का जमवाड़ा लगने लगा है। पर्यटकों की भारी भीड़ बढ़ने के कारण हाईवे जैसी जगहों पर लम्बे लम्बे जाम लगने लगे हैं। मसूरी, नैनीताल आदि पर्यटक स्थलों में होटलों में बुकिंग फुल चल रही है। वहीं बाजार में रौनक बढ़ने से व्यापारियों के चेहरे ख़ुशी से दमकते दिखायी दे रहे हैं।

File Photo

पिछले तीन दिनों से छुट्टी के माहौल के चलते अपने घरों से घूमने निकले लोगों से भी भीड़ उमड़ी पड़ी है। पहाड़ी राज्य हमेशा से ही पर्यटकों के लिए पसंदीदा जगह रही है। हर वर्ष देश-विदेश से यहाँ यहाँ पहुँच रहे सैलानियों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। मानसून के दौरान जब हर तरफ बारिश से हाहाकार मचा था तो पर्यटक भी पहाड़ों से दूरी बनाने लगे थे, लेकिन अब मसूरी-नैनीताल जैसे शहर एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार हो उठे हैं।पहाड़ों की रानी मसूरी में भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं।

लांग वीकेंड पर पहाड़ों की रानी मसूरी में भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। अधिकांश होटलों में पर्यटकों ने एडवांस बुकिंग कराई है। शुक्रवार को यहां 50 फीसदी होटल पर्यटकों से पैक रहे। शनिवार और रविवार के लिए भी बड़ी संख्या में बुकिंग आई थी। 2 अक्टूबर तक बुकिंग फुल ही बताई जा रही है। वीकेंड पर शहर के होटल करीब 80 फीसदी पैक रहने की उम्मीद है। सबसे अधिक बुकिंग एनसीआर, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी के कई शहरों के पर्यटकों की है।

File Photo

उत्तराखंड में सैलानियों की संख्या बढ़ने से पहाड़ के कई रास्तों पर लगातार जाम की स्थिति बन जाती है और इन शहरों में सैकड़ों गाड़ियां घंटों जाम में फंसने को मजबूर हो जाते। मसूरी में पर्यटकों की तादाद बढ़ती है तो शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह चरमरा जाती है। पर्यटकों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है।


Spread the love