उत्तराखंड कोरोना अपडेट

Our News, Your Views

उत्तराखंड में बीते 24 घंटों में कोरोना के 120 नए मामले सामने आए है, स्वास्थ्य विभाग द्वारा शाम 7 बजे तक जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 4102 हो गई है। प्रदेश में अब कुल 996 एक्टिव केस हैं। वहीं 3021 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 51 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत भी हो चुकी है। प्रदेश में आज 2806 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 3617 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। वहीं 8585 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज 26 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है।
आज अल्मोड़ा में 01, चम्पावत में 01, देहरादून में 38, हरिद्वार जिले में 21, नैनीताल में 07, पौड़ी में 06, उधमसिंह नगर में 46 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आज 26 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है, जिसमें अल्मोड़ा से 02, चम्पावत से 01, देहरादून से 10, हरिद्वार से 07, पौड़ी से 01, उत्तरकाशी से 05 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
17 जुलाई शाम 7 बजे के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक जिलेवार कोरोना संक्रमित मरीजो की कुल संख्या निम्न है ।
1.अल्मोड़ा – 204
2.बागेश्वर – 95
3.चमोली – 81
4.चंपावत- 74
5.देहरादून- 999
6.हरिद्वार- 455
7.नैनीताल- 648
8.पौड़ी गढ़वाल- 182
9.पिथौरागढ़- 77
10.रुद्रप्रयाग -67
11.टिहरी गढ़वाल- 447
12.उधमसिंह नगर – 671
13.उत्तरकाशी – 102

Our News, Your Views

One thought on “उत्तराखंड कोरोना अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *