प्रदेश में पुन: पूर्ण लाॅकडाउन नहीं : त्रिवेन्द्र

Our News, Your Views

जैसे जैसे कोरोना वायरस के आंकड़ों के ग्राफ में पिछले कई दिनों से बढ़ोत्तरी हो रही है आमजन में कोरोना वायरस के प्रति खौफ बढ़ता जा रहा है ऐसे में कुछ असामाजिक तत्त्वों द्वारा प्रदेश में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगने की अफवाह फैलाई जा रही है।

प्रदेश में 16 से 31 जुलाई तक पुन: पूर्ण लाॅकडाऊन संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही खबर पूरी तरह से असत्य और भ्रामक है। ऐसा कोई निर्णय सरकार द्वारा नहीं लिया गया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एसएसपी देहरादून को इस गलत खबर को प्रसारित करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।


Our News, Your Views