रायपुर विधायक उमेश शर्मा “काउ” कोरोना पॉजिटिव

Our News, Your Views

एक के बाद राज्य के महत्वपूर्ण व्यक्तियों को कोरोना वायरस संक्रमण अपने दायरे में ले रहा है फिर वो चाहे नेता हो या अधिकारी इसी कड़ी में खबर है की अब रायपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ भी वाइरस चपेट में आए हैं बुखार आने के बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है लिहाजा सोशल मीडिया के जरिए उमेश शर्मा काऊ ने लोगों से अपील की है कि हाल के दिनों में उनके संपर्क में आए लोग भी एहतियात बरतें और टेस्ट कराने के साथ ही चिकित्सकों से सलाह लें।
इस सम्बन्ध में उन्होंने ड़ॉ आनंद शुक्ल (मुख्य चिकत्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वस्थ केंद्र रायपुर) को एक पत्र लिखकर बताया की उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है और वो होम आइसोलेशन में जा रहे हैं ।

Our News, Your Views