हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से लाई गई 2 करोड़ की हेरोइन बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Our News, Your Views

      रुड़की के लाठरदेवा अंडरपास पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी, कार के डैशबोर्ड से मिली 980 ग्राम हेरोइन

हरिद्वार। उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने पंजाब से लाई जा रही अवैध हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद करते हुए एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 980 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।


Our News, Your Views