Advt.
Advt.
Advt.

सहकारिता से किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को जोड़ना सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

Our News, Your Views

मुख्यमंत्री ने पंतनगर में आयोजित द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित, बोले- किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता

देहरादून/पंतनगर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में सहकार भारती उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित श्री लक्ष्मणराव इनामदार द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को संबोधित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सहकार भारती के संस्थापक श्रद्धेय लक्ष्मणराव इनामदार की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि सहकारिता को मजबूत बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स मजबूत होंगे, मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से उत्तराखंड समृद्ध बनेगा।

सहकारिता को नई दिशा देने में पंतनगर की महत्वपूर्ण भूमिका

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंतनगर की ज्ञानभूमि से सहकारिता को नई दिशा देने वाली अनेक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई हैं।

उन्होंने कहा कि सहकार ग्रंथ का लोकार्पण, देवभूमि सारथी राज्य सहकारी संघ की पहल, सहकारिता के क्षेत्र में नए पाठ्यक्रम की शुरुआत, युवाओं को सहकारिता से जोड़ने के लिए सोशल मीडिया रील्स अभियान तथा एम-पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम जैसी पहल सहकारिता के क्षेत्र को नई ऊर्जा देने का काम करेंगी।

मुख्यमंत्री ने इन पहलों के लिए सहकारिता विभाग, पंतनगर विश्वविद्यालय और सहकार भारती को शुभकामनाएं दीं।

‘सहकार से समृद्धि’ की दिशा में आगे बढ़ने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य देवभूमि उत्तराखंड को ‘सहकार से समृद्धि’ की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में सहकारिता अनेक चुनौतियों के समाधान का प्रभावी माध्यम बन सकती है। खासतौर पर पलायन रोकने, पर्वतीय कृषि को मजबूत करने, स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में सहकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि गांवों में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए तथा स्थानीय संसाधनों और उत्पादों को बेहतर बाजार मिले तो ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक मजबूती लाई जा सकती है।

पैक्स को एम-पैक्स के रूप में किया जा रहा सक्षम

मुख्यमंत्री ने कहा कि पैक्स राज्य की सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप इन्हें एम-पैक्स के रूप में और अधिक सक्षम एवं प्रभावी बनाया जा रहा है।

राज्य सरकार एम-पैक्स के माध्यम से किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने और ग्रामीण क्षेत्रों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि एम-पैक्स को केवल सहकारी संस्थाओं के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इन्हें गांवों की आर्थिक गतिविधियों को गति देने वाले महत्वपूर्ण केंद्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है।

कुशल नेतृत्व के लिए प्रशिक्षण जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि एम-पैक्स को प्रभावी और मजबूत बनाने के लिए **कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व


Our News, Your Views