उत्तराखंड के हर ख़ास-ओ-आम को हैरत में डालने वाले पेपर लीक मास्टरमाइंड के तौर पर नकल माफिया सैयद सादिक मूसा (Syed Sadiq Musa) का नाम मुख्य आरोपित के रूप में सामने आया है, बताया जा रहा है कि पेपर लीक कराने का असल मास्टरमाइंड आरएमएस सॉल्यूशन कंपनी के मालिक का खास दोस्त सैयद सादिक मूसा है।वह मूल रूप से अंबेडकर नगर का रहने वाला है और उसके नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है।उत्तराखंड एसटीएफ ने सरगना सैय्यद सादिक मूसा पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

