यमुनोत्री के लिए भी शुरू होगी हेली सेवाएं, मानसून के बाद बनेगा हेलीपैड

Spread the love

यमुनोत्री धाम के दर्शनार्थियों के लिए अच्छी खबर है, अब जल्द ही तीर्थ यात्रियों को हेलीकॉप्टर की सुविधा मिल सकेगी। मानसून के बाद यमुनोत्री में हेलीपैड का निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से यमुनोत्री धाम मे रोपवे के पास ही हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। हेलीकॉप्टर से इस खूबसूरत जगह को देखना एक सुखद अनुभव साबित होगा।

चित्र साभार – सोशल मीडिया

यमुनोत्री धाम के दर्शन करने आने वाले तीर्थ यात्रियों को भी अब हेलीकॉप्टर की सुविधा मिल सकेगी। हेलीपैड का निर्माण पर्यटन विभाग द्वारा करवाया जा रहा है। ऐसे में हेलीपैड बनने के बाद केदारनाथ धाम की तरह यमुनोत्री धाम में भी हेली सेवाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। युकाडा के अधिकारियों के मुताबिक, नई चयनित जगह पर हेलीपैड का निर्माण शुरू हो चुका है लेकिन मानसून सीजन की वजह से फिलहाल बंद है। 15 सितंबर के बाद फिर से हेलीपैड का निर्माण कार्य शुरू होगा। युकाडा के सीईओ सी रविशंकर बताते हैं कि यात्रा सीजन के बाद हेलीपैड तैयार होगा। अगले साल केदारनाथ की भांति ही टेंडर प्रक्रिया से यमुनोत्री की हेली सेवाएं भी शुरू की जाएंगी।

बता दें कि लोकप्रिय चार धाम तीर्थ स्थलों के रास्ते पथरीले और चढ़ाई करने में कठिन हैं। हर कोई ऐसी कठिन चढ़ाई पूरी नहीं कर पाएगा। गंगोत्री और यमुनोत्री की दो धाम यात्रा अधिकांश हिंदुओं के लिए बहुत सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व रखती है। मंदिरों तक पहुँचने का सबसे सुविधाजनक तरीका हेलीकॉप्टर लेना है। अगर आप रोमांच पसंद करते हैं, तो इन प्रसिद्ध हिंदू ‘धामों’ तक हेलीकॉप्टर से जाने पर विचार करें। वहीं बुजुर्ग और बच्चों के लिए भी यात्रा सुगम होगी।


Spread the love