गृहमंत्री अमित शाह कर रहे हैं हवाई सर्वेक्षण, करेंगे आपदा प्रभावित क्षेत्रों को लेकर बैठक

Our News, Your Views

प्रदेश में बरसात में हुई भारी तबाही के बाद आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने रवाना हो गये हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं। उनके साथ राज्यपाल और सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद हैं।

आपदा प्रभावित इलाकों को दौरा करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह जौलीग्रांट में राज्य अतिथि गृह में ही अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें अधिकारियों से आपदा से हुए नुकसान की जानकारी लेंगे।

गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में हई भयानक बरसात प्रदेश में भारी तबाही लेकर आई है जिसमे आपदा की भेंट चढे़ लोगों की संख्या अब तक 55 हो गई है।


Our News, Your Views