सावन मे इस बार अद्भुत संयोग, 6 शुभ योग भी बनेंगे, जानें सही विधि और पूजा करने का तरीका

Spread the love

श्रावण मास 22 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। सनातन धर्म में सावन के महीने को काफी पवित्र माना जाता है। इस माह को भोलेनाथ का प्रिय माह कहा जाता है। सावन के महीने में जो भी भक्त श्रद्धापूर्वक भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन माह की शुरुआत और समापन दोनों ही इस बार सोमवार को होंगे।

चित्र – ओम जोशी

इस बार सावन में 6 शुभ योगों का निर्माण भी हो रहा है। इस साल श्रावण मास में शुक्रादित्‍य योग, बुधादित्‍य योग, नवपंचम योग और गजकेसरी योग बन रहे हैं। इनके अलावा कुबेर योग और शश योग भी बन रहे हैं, जिसकी वजह से इस महीने का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है।

चित्र – ओम जोशी

सावन का महीना बहुत पवित्र होता है. इस माह में शिव जी को जल चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है भोलेनाथ अपने भक्तों से मात्र एक जल लोटे से प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण कर देते हैं। इसी के साथ भोलेनाथ को बेलपत्र और धतुरा भी चढ़ाया जाता है, ऐसा करने से सभी दुखों का नाश होता है।

चित्र – ओम जोशी

ऐसा माना जाता है कि इस दिन जो भी व्यक्ति भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा, अभिषेक आदि करता है उसे सकल पदार्थ की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि श्रावण सोमवार का व्रत करने से कुंवारी कन्याओं को अच्छा वर मिलता है। वहीं, सुहागिनों को पति की दीर्घायु प्राप्ति होती है।

चित्र – ओम जोशी

कहा कि वैसे तो पूरा श्रावण मास शिव की आराधना के लिए होता है लेकिन इस मास में पड़ने वाले सोमवार व मंगलवार का अपना विशेष महत्व है। श्रावण मास के मंगलवार को शक्ति स्वरूपा मंगला गौरी की आराधना की जाती है।

साल 2024 सावन या श्रावण माह में इस बार कुल 5 सोमवार पड़ेंगे—

सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई 2024
सावन का दूसरा सोमवार 29 जुलाई 2024
सावन का तीसरा सोमवार 5 अगस्त 2024
सावन का चौथा सोमवार 12 अगस्त 2024
सावन का पंचवा सोमवार 19 अगस्त 2024

चित्र – ओम जोशी

सावन में भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने के लिए इन मंत्रों का निरंतर जाप करते रहें—
‘ॐ शंकराय नमः’
‘ॐ महादेवाय नमः’
‘ॐ महेश्वराय नमः’
‘ॐ श्री रुद्राय नमः’
‘ॐ नील कंठाय नमः’


Spread the love