Advt.
Advt.
Advt.

कंगना रनौत से विवाद के बीच स्वामी रामदेव ने भेजी राखी, कहा- ‘मतभेद संवाद से खत्म होने चाहिए’

Our News, Your Views

कंगना रनौत से विवाद के बीच स्वामी रामदेव ने भेजी राखी, कहा- ‘मतभेद संवाद से खत्म होने चाहिए’

हरिद्वार। योग गुरु स्वामी रामदेव और सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी तकरार के बीच अब रिश्तों में नरमी के संकेत मिले हैं। रक्षाबंधन के मौके पर स्वामी रामदेव ने कंगना रनौत के लिए राखी, उपहार और मिठाई भेजी और कहा कि किसी भी वजह से समाज में नफरत और बैर की भावना नहीं होनी चाहिए।

स्वामी रामदेव ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और रिश्ते को मजबूत करने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उनके और कंगना रनौत के बीच विवाद को लेकर काफी चर्चा हुई, लेकिन मतभेदों और बैर को छोड़कर रिश्तों में प्रेम और सद्भाव बनाए रखना चाहिए।

उन्होंने बताया कि वह कंगना रनौत को फोन कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी देंगे। रामदेव ने कहा कि किसी भी तरह के विवाद को बातचीत के माध्यम से खत्म किया जा सकता है। उनके मुताबिक विवाद का समाधान संवाद से होना चाहिए, न कि आपसी नफरत को बढ़ावा देकर।

राजनीतिक दलों को भी दिया भाईचारे का संदेश

स्वामी रामदेव ने राजनीतिक दलों से भी आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे को राखी बांधें और संसद से लेकर सड़क तक लोकतंत्र, संविधान, राष्ट्रीय एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखें।

उनका कहना था कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन देशहित और सामाजिक सद्भाव को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

नेपाल की त्रासदी पर जताया दुख

नेपाल में हुई भीषण त्रासदी पर भी स्वामी रामदेव ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वहां हुई तबाही के दृश्य बेहद पीड़ादायक हैं और इस आपदा में अनेक लोगों ने अपने परिजनों को हमेशा के लिए खो दिया।

उन्होंने कहा कि प्रकृति की सीमाएं भारत, नेपाल या चीन तक अलग-अलग नहीं हैं, बल्कि प्रकृति पूरी मानवता की साझी धरोहर है। ऐसे में प्राकृतिक आपदाओं के समय एक-दूसरे के साथ खड़ा होना और मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देना जरूरी है।

रक्षाबंधन के मौके पर कंगना रनौत के लिए राखी और मिठाई भेजकर स्वामी रामदेव ने अब विवाद से आगे बढ़कर संवाद, प्रेम और भाईचारे का संदेश देने की कोशिश की है।


Our News, Your Views