आईपीएस अभिनव कुमार बने अपर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, देखें आदेश..

Our News, Your Views

नए सीएम पुष्कर धामी इन दिनों अपनी नई टीम तैयार कर रहे हैं। जहां सबसे पहले वह मुख्य सचिव के पद पर आईएएस एस.एस. संधू को लेकर आए, तो वहीं आईएएस आनंद बर्द्धन को अपर सचिव मुख्यमंत्री के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया। वहीं अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन द्वारा वरिष्ठ आईपीएस अभिनव कुमार को अपर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आईपीएस अभिनव कुमार वर्तमान में अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन उत्तराखण्ड की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।


Our News, Your Views