उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट

Spread the love

आखिरकार पिछले कई दिनों से लग रही अटकलों पर आज विराम लग गया और लम्बी जद्दोजहद के बाद उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी को नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के रूप में मिल गए हैं।
भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति पत्र–गौरतलब है कि विगत दिनों बद्रीनाथ से विधायक महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात के बाद से ही सोशल मीडिया में प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव की खबर तेजी से वायरल होने लगी थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद आज राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की आधिकारिक घोषणा करते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
भट्ट की संगठन और केन्द्रीय नेतृत्व में अच्छी पकड़ मानी जाती है। इसके साथ ही वे कड़क बयानबाजी और विपक्ष पर मजबूती से हमला करने में माहिर माने जाते हैं। महेंद्र भट्ट दो बार के बद्रीनाथ से विधायक रह चुके हैं। माना जा रहा है की भाजपा हाईकमान ने गढ़वाल और कुमाऊं का समीकरण देखते हुए महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी है।

Spread the love